फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बनकटा स्टेशन जाने वाली सड़क जर्जर

Sat, 06 Jun 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। भड़सर चौराहे से बुढ़िया माई स्थान होकर बनकटा तक जाने वाली सड़क बदहाल है। यह सड़क जगह-जगह गड्ढे के रूप में तब्दील हो गई है। इससे कई गांव के राहगीरों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। यह सड़क बनकटा ब्लाॅक मुख्यालय और बनकटा रेलवे स्टेशन जाने के लिए मुख्य सड़क है। इस सड़क से परासिया छितनी सिंह, भड़सर, छितौनी, टड़वा, बतरौली आदि कई गांव जुड़े हैं। इस सड़क पर पड़ने वाले इन गांवों के लोगों को बनकटा और भाटपार जाने में काफी परेशान नहीं उठानी पड़ रही है। क्षेत्र के अशोक यादव, रामबली यादव, विक्रमा तिवारी, अनूप यादव आदि ने बताया कि यह सड़क वर्षों पहले पिच हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें