फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रुद्रपुर मोड़ से उसरा औद्योगिक क्षेत्र तक सड़क होगी चौड़ी

Sat, 01 Nov 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पैकौली। जिले के उसरा औद्योगिक क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार देने के लिए देवरिया रुद्रपुर मोड़ से उसरा औद्योगिक क्षेत्र तक की सड़क चौड़ीकरण योजना को लेकर बड़ी प्रगति हुई है।
लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस सड़क के चौड़ीकरण का एस्टीमेट तैयार कर शासन को भेज दिया है। शासन से बजट की स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

देवरिया से रुद्रपुर सड़क की चौड़ाई मौजूदा समय में 7 मीटर है , जिससे भारी वाहनों के आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और जाम की स्थिति बनी रहती है उसर में कई बड़ी फैक्ट्रियां हैं जिसमें डिस्टलरी, सूजी मिल, एफसीआई गोदाम, सोलर फैक्ट्री और कई छोटी-छोटी फैक्ट्रियां हैं, जिससे भारी वाहनों का आवागमन काफी रहता है।
प्रस्तावित योजना के तहत सड़क की चौड़ाई 3 मीटर से बढ़ाकर दस मीटर तक की जाएगी। जिससे भारी वाहनों का आवागमन सुगमता से हो सके। सड़क चौड़ीकरण के दौरान इसकी जद में आने वाले मकानों को चिन्हित किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार पेड़ों की कटाई भी की जाएगी।
इस परियोजना को लेकर सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने शासन को पत्र लिखकर सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के लिए बजट की मांग की थी। विधायक ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और औद्योगिक इकाइयों में परिवहन आने जाने की सुविधा होगी। और जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के जेई रवि पाल ने बताया कि एस्टीमेट शासन को भेजा जा चुका है और स्वीकृति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। विभाग संभावित प्रभावित मकानों और पेड़ों का सर्वे कार्य भी शुरू करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें