फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भटनी से सलेमपुर तक सड़क होगी चौड़ी, बिहार की राह होगी आसान

Mon, 25 Aug 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भटनी-नोनापार की जर्जर सड़क।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया (भटनी)। भटनी के लोगों के लिए राहत की खबर है। भटनी नगर से नोनापार होते हुए सलेमपुर तक मार्ग अब और चौड़ा हो जाएगा। इससे क्षेत्र के सौ गांवों के लोगों की तहसील मुख्यालय और बिहार की राह आसान हो जाएगी।
36 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रही इस परियोजना को दो खंडों में विभाजित किया गया है। पहले भाग में आठ किमी लंबी सड़क भटनी से नोनापार तक बनेगी। इसकी जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड को दी गई है। दूसरे भाग में नोनापार से सलेमपुर तक 8.5 किमी लंबी सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका निर्माण लोक निर्माण विभाग की निर्माण खंड शाखा कराएगी। इस परियोजना से भटनी और आसपास के सौ से अधिक गांवों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। भटनी से नोनापार, पयासी होकर सलेमपुर तहसील मुख्यालय जाने वाली सड़क कई जगह जर्जर है। इससे करीब सौ गांवो के लोगों के अलावा बिहार से जुड़े लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र चौरसिया की पहल पर विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इस प्रस्ताव को शासन को भेजने की तैयारी है। 16.5 किमी दूरी वाली यह सड़क 36 करोड़ की लागत से बनने वाली है। सड़क के चौड़ीकरण व उच्चीकरण के अलावा जर्जर पुल व पुलिया भी बनाए जाएंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क और पुल की जर्जर स्थिति परेशानी का कारण बनी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें