फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दो दोस्तों की एक साथ जली चिता परिजनों में मची चीख-पुकार

Mon, 06 Apr 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। मझौली राज-भाटपार रानी मार्ग पर बाबू बहोरन सिंह के टोला के पास हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई थी। रविवार को एक साथ दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। राउतपार रघेन गांव स्थित बाबा गंगाराम घाट पर पर दोनों की चिताएं जब अगल-बगल सजी, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

बता दें कि, लार थाना क्षेत्र के सकरापार गांव निवासी राहुल यादव (28) की शादी 21 अप्रैल को होनी थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं और राहुल खुद भी तैयारियों में जुटा था। शनिवार को वह अपने दोस्त सचिन यादव (30) के साथ शादी का कार्ड देने गया था।
कार्ड बांटकर लौटते समय मझौली राज के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पास से गुजर रही ऑटो और अन्य वाहन भी आपस में भिड़ गए। हादसे में सचिन यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राहुल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

राहुल की मौत की सूचना मिलते ही जिस घर में शहनाई बजने वाली थी, वहां मातम छा गया। परिवार के इकलौते बेटे की मौत से परिजन बेसुध हो गए। हर जुबान पर बस यही सवाल है कि आखिर किसकी नजर लग गई इन दो दोस्तों को।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें