फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भगवान भरोसे है देवसियां गांव की कटान से सुरक्षा

Sat, 23 Sep 2023 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। देवसियां गांव की सरयू नदी के कटान से सुरक्षा भगवान भरोसे है। कटान करते सरयू नदी गांव के पास पहुंच गई है। बाढ़ विभाग के अधिकारी कोई इंतजाम नहीं कर रहे हैं। गांव के लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

भागलपुर ब्लॉक के देवसियां गांव में कुछ ही दूरी पर सरयू नदी बहती है। नदी में जब पानी बढ़ने और घटने पर कटान तेज हो जाता है। बाढ़ का पानी कम होने के बाद फिर कटान तेज हो गया है। देवसियां गांव से मात्र सौ मीटर की दूरी पर नदी पहुंच गई है। इससे गांव वाले सहमे हुए हैं। बाढ़ विभाग ने 2017 में गांव को बचाने के लिए 6 करोड़ की लागत से बोल्डर पिचिंग का कार्य कराया। उसके बावजूद नदी आगे कटान करने लगी। 2019 में छह करोड़ की लागत से बाढ़ विभाग ने मईल-भागलपुर बंधे को बचाने के लिए दो स्पर का निर्माण कराया। लेकिन, स्पर के पास ही नदी कटान शुरू कर दी है। इससे बंधे और गांव पर खतरा मंडराने लगा है। लोगों का कहना है कि नदी का कटान नहीं रोका गया तो बंधे और गांव को खतरा हो सकता है। गांव के मोहन सिंह, दुर्बल यादव, रामपुकार सिंह, राजेंद्र यादव, सुनील सिंह आदि का कहना है कि शासन प्रशासन को गांव को कटान से बचाने के लिए जल्द से जल्द इंतजाम करना चाहिए।


देवसिया गांव में कटान रोधी कार्य के लिए प्रोजेक्ट बनाकर भेजा गया है। उसके पास होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। -अशोक कुमार द्विवेदी, अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें