फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वंदे मातरम के जयघोष के बीच निकाली शोभायात्रा

Mon, 06 Apr 2026 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। विश्व हिंदू महासंघ ने रविवार को सोमनाथ मंदिर परिसर में 45वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर वंदे मातरम के जयघोष के बीच शोभायात्रा भी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में संघ के कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके बाद मंदिर परिसर में बैठक हुई।
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों ने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और गौ संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म विश्व शांति और भाईचारे का संदेश देता है। इसे जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए। साथ ही, गो रक्षा और सेवा के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। बैठक में संघ के 45 वर्षों के सफर पर भी चर्चा की गई और आगामी कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई। पदाधिकारियों ने संघ के कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रिय होने और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। बैठक में संजय तिवारी, गुड्डू पहलवान, अमित कुमार सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, रमेश शर्मा, राजेंद्र चौरसिया, अशोक यादव, प्रवीण कुमार मल्ल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें