फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सलेमपुर में फिर बढ़ रही जाम की समस्या

Tue, 06 Jan 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर में जाम की समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। दो दिनों से लगातार एंबुलेंस जाम में फंस जा रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत सुबह के समय मालगोदाम के पास देखने को मिकल रही है, जहां सब्जी विक्रेता सड़क के किनारे दुकानें सजा लेते हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही ई-रिक्शा, ठेले और चारपहिया वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग से सड़क संकरी हो जाती है, जिससे जाम लगना आम बात हो गई है। कई बार तो वाहन रेंगते नजर आते हैं।
गांधी चौक से स्टेशन होते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक सड़क की दोनों पटरियों पर अतिक्रमण और चालकों की मनमानी इस कदर बढ़ गई है कि सलेमपुर में समस्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह जाम के चलते मरीज को अस्पताल लेकर जा रही एक एंबुलेंस करीब आधे घंटे तक जाम में फंसी रही। इससे मरीज और उसके परिजनों की सांसें अटकी रहीं।
इसके अलावा कुछ दिन पहले जाम के कारण एक युवक को अपनी बीमार बहन को गोद में उठाकर अस्पताल तक पहुंचाना पड़ा, जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
उसके बाद एसडीएम दिशा श्रीवास्तव और सीओ मनोज कुमार खुद दुकानदारों के पास पहुंचकर सड़क पर हुए अतिक्रमण और सड़क किनारे लग रहीं सब्जी की फुटकर दुकानों को तत्काल हटाने का निर्देश दिया था।
हालांकि इसके पहले तहसील प्रशासन और नगर पंचायत की ओर से कई बार संयुक्त अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया गया लेकिन स्थाई समाधान नहीं निकल पा रहा है। कार्रवाई के कुछ ही दिनों बाद फिर से सड़क किनारे दुकानें लग जाती हैं और हालात जस के तस हो जाते हैं।
स्थानीय लोग राजकुमार विश्वकर्मा, इंद्रजीत गुप्ता, रमेश, गुड्डू वरनवाल, अशोक गुप्ता, मोनू रौनियार, अभिषेक गुप्ता के साथ सब्जी के फुटकर विक्रेता शमशेर अल्ली, धनंजय, संजय, विकास, पंकज ने प्रशासन से नियमित निगरानी, ठोस यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण पर सख्ती की मांग की है, ताकि सलेमपुर को जाम की समस्या से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें