फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दरोगा ने युवक का पकड़ा कॉलर, वीडियो वायरल

Wed, 18 Feb 2026 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। आईजीआरएस शिकायत की जांच के दौरान रामपुर कारखाना थाने के एक दरोगा द्वारा युवक का कॉलर पकड़कर खींचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे पुलिस महकमे में हलचल मच गई। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के डिघवा पौटवा गांव में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद चल रहा है। एक पक्ष ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। मंगलवार की शाम शिकायत की जांच करने दरोगा मौके पर पहुंचे, जहां पहले से ही काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दरोगा ने एक युवक को धक्का देते हुए उसका कॉलर पकड़ लिया। इस पर मौके पर मौजूद कुछ लोग दरोगा से उलझ पड़े। बाद में मामला शांत कराया गया। मामले की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें