फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरात में हुड़दंग से जाम...पुलिस ने किया चालान

Tue, 10 Mar 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बारात में गाड़ी पर चढ़कर रुपये लुटाते और आतिशबाजी करते युवक
विज्ञापन
देवरिया। शहर के कसया रोड में एक बारात के दौरान बरातियों ने जमकर हुड़दंग मचाया। रास्ते में बरातियों ने गाड़ियों की छत पर स्टंट, आतिशबाजी करते हुए खूब नोट उड़ाए गए। इस दौरान सड़क पर जाम लग गया।
विज्ञापन

मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने एक वाहन का 12 हजार रुपये का चालान काट दिया। घटना शनिवार की बताई जा रही है, जिसका वीडियो सोमवार को सोेशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार रात करीब 10 बजे एक बरात देवरिया-कसया रोड से होते हुए पलक लॉन मैरिज हॉल की तरफ जा रही थी। इस दौरान बराती पूरी तरह बेलगाम नजर आए। तेज आवाज में बजते डीजे के बीच कुछ युवक चलती कारों की छत और बोनट पर चढ़कर नोटों की गड्डियां उड़ानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

बरातियों की इस अराजकता के कारण कसया ओवरब्रिज से लेकर रिलायंस पेट्रोल पंप तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क घेरे बरातियों और बेतरतीब खड़ी गाड़ियों की वजह से स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। टीएसआई गुलाब सिंह ने बताया कि कसया रोड पर भीषण जाम की सूचना मिलने पर पुलिस टीम बालाजी मंदिर तिराहे के पास पहुंची। पुलिस को देखते ही गाड़ियों पर चढ़कर स्टंट कर रहे और पटाखे फोड़ रहे लोग शांत हो गए। पुलिस ने तत्काल गाड़ियों को सड़क के किनारे किया और यातायात सुचारू रूप से संचालित कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में एक कार का 12,000 रुपये का ऑनलाइन चालान काट दिया।ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें