संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बैतालपुर में 179.75 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित नगर पंचायत भवन का उद्घाटन 29 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल रूप से किया था। इसके करीब पांच माह बाद रविवार को उद्घाटन शिलापट्ट किसी ने तोड़ दिया। कार्यदायी संस्था की ओर से लगवाए गए िलापट्ट पर नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों के नाम नहीं थे। नगर पंचायत अध्यक्ष ने इसकी जानकारी से इन्कार किया है।
शिलापट्ट पर कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, विधान परिषद सदस्य डॉ. रतनपाल सिंह और सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी के नाम अंकित थे। इसको लेकर नाराजगी की बात चर्चा में रही।
इस बीच किसी ने शिलापट्ट को तोड़ दिया। इसकी जानकारी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता प्रकाश पासवान ने इस घटना से अनभिज्ञता जताई। सीएंडडीएस के अवर अभियंता बीपी सिंह अनुमोदित जनप्रतिनिधियों और विभागीय नाम ही दर्ज किए गए थे। यदि स्थानीय किसी को आपत्ति है तो शासन स्तर पर शिकायत करें। अनुमति मिलने पर संशोधित शिलापट्ट लगवाया जा सकता है।