भाटपार रानी। प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के आम बजट में छात्राओं को स्कूटी देने के लिए 400 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इस घोषणा से जिले की छात्राओं में बुधवार को काफी उत्साह देखने मिला। छात्राएं इसको लेकर काफी उत्साहित रहीं।
जिले में करीब 100 महाविद्यालय हैं। इसमें पांच राजकीय महाविद्यालय हैं और छह एडेड महाविद्यालय संचालित हैं। इन महाविद्यालयों में बढ़ी संख्या में छात्राएं पढ़ती हैं। यह घर से रोजाना महाविद्यालय आती जाती हैं। प्रदेश सरकार ने इस बार बजट में इन छात्राओं के लिए स्कूटी देने का प्राविधान किया है। इसकी जानकारी से छात्राएं उत्साहित हैं।
मदन मोहन मालवीय पीजी काॅलेज भाटपार रानी में पढ़ने वाली छात्राओं ने कहाकि स्कूटी मिलने से दूर दराज से आने वाली छात्राओं को काफी सहूलियत मिलेगी। पठन पठान हेतु जो समय आने-जाने में जाया हुआ करता था।