बढ़ते साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए कोतवाली पुलिस ने नई पहल शुरू की है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को नगर के एटीएम पर छापामारी कर कतार में खड़े संदिग्ध लोगों की जामा तलाशी ली। इसके अलावा एटीएम केबिन में एक से अधिक मौजूद लोगों को खींचकर बाहर निकाला और गार्ड को चेतावनी दी। पुलिस के इस अभियान से लोगों में हलचल रही। सलेमपुर सर्किल में एक माह के अंदर दस से अधिक लोगों के बैैंक अकाउंट से लाखों रुपये की निकासी के साथ ही शांपिग और रेल टिकट जालसाजों ने बुक करा लिया है। बढ़ते साइबर क्राइम को देखते हुए पुलिस ने नगर के भारतीय स्टेट बैंक, पीएनबी, केनरा, सेट्रल बैंक, एचडीएफसी बैंक समेत अन्य एटीएम मशीनों पर रुपये निकालने के लिए कतार में खड़े लोगों में संदिग्धों की तलाशी ली।