फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ऑपरेशन के लिए करना होगा इंतजार

Fri, 10 Oct 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में ओपीडी का माहौल सामान्य होने लगा है, मगर ऑपरेशन समेत अन्य गतिविधियों के लिए इंतजार करना होगा।
मेडिकल काॅलेज में सोमवार को पानी की टंकी में शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। इसके बाद जलापूर्ति बंद कर दी गई थी। मंगलवार को काॅलेज का अस्पताल खुला, ओपीडी चली पर इस बिल्डिंग के चौथे तल पर स्थित सभी थिएटर बंद कर दिए गए।
इसके चलते जनरल सर्जरी, आर्थो, ईएनटी और आंख के ऑपरेशन टाल दिए गए। सफाई के बाद बृहस्पतिवार को पानी की टंकी से जलापूर्ति शुरू कर दी गई, पर इसका पानी विभिन्न नलों के माध्यम से बाहर निकाल कर पाइप को साफ किया गया।
विज्ञापन

इस जल का उपयोग नहीं हुआ। टंकी की सफाई के बाद सबकुछ ठीक होने की जानकारी विभागाध्यक्षों को दी जाएगी। इसके बाद ऑपरेशन थिएटर की सफाई तय मानकों के अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन

जानकारों की मानें तो विशेष प्रक्रिया के तहत ओटी को शुद्ध और कीटाणु रहित होने की सुनिश्चिता होने पर ही इसमें ऑपरेशन की शुरुआत हो सकेगी।
इस बीच आंख, नाक कान व गला और हड्डी रोग विभाग की ओटी में बीते तीन दिनों में करीब 50-55 ऑपरेशन टाले जा चुके हैं। इस दिन आवंटित मरीज को नई तारीख दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें