देवरिया। उत्तर प्रदेश मिनिस्टि्रयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिला इकाई का शपथ ग्रहण शुक्रवार को समारोह पूर्वक हुआ। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसमें अध्यक्ष दिनेश मणि त्रिपाठी, मंत्री मनोज कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद प्रताप बहादुर सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष हरेंद्र पाल कोषाध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, संगठन मंत्री हरिकेश पटेल, संयुक्त मंत्री राजबहादुर, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंत्री अजय कुमार मिश्र, संप्रेक्षक राम प्रताप सिंह ने शपथ ली। जिलाधिकारी ने कहा कि कर्मचारियों की हर समस्या का समाधान त्वरित गति से किया जाएगा। जिले के सभी संगठनों के अध्यक्ष, मंत्री के साथ प्रत्येक माह में बैठक एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में होगी।
इससे पहले कर्मचारी संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष सुमंत यादव व घनश्याम कुशवाहा ने कर्मचारियों की समस्याएं रखीं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री ने कहा कि संगठन कर्मचारियों के हित को लेकर आवाज बुलंद करेगा। इस दौरान सीआरओ जेआर चौधरी, एडीएम प्रशान गौरव श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार राय, एसडीएम सदर विपिन द्विवेदी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम रुद्रपुर श्रुति शर्मा, मुख्य कोषाधिकारी अतुल पांडेय, डीआईओ एनआईसी कृष्णा नंद यादव, ईडीएम राजीव मिश्रा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष मदन मोहन पाठक अली आदि मौजूद रहे।