फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ठंड के साथ बढ़े सर्दी-खांसी के मरीज..अस्पतालों में भीड़

Fri, 14 Nov 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज सीएचसी में इलाज के लिए पहुंचे मरीज   संवाद
विज्ञापन
बरहज। नगर के थाना मार्ग स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार को खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा रहा। ओपीडी में करीब 200 मरीज देखे गए। इसमें ज्यादातर बुजुर्ग और बच्चे प्रभावित थे। वहीं बीच-बीच में बिजली ट्रिप करने से जांच में बाधा उत्पन्न हो रही थी।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी में चिकित्साधीक्षक डॉ. अजय पाल, सर्जन बीएन यादव, पीके तिवारी, विवेक सिंह, ख्याति श्रीवास्तव सहित अन्य चिकित्सक ओपीडी में मरीज देख रहे थे। जहां पूरे दिन करीब 200-250 मरीज देखे गए। कई बार बिजली गुल हो जाने पर एक्स-रे और लैब टेक्निशियनों को दिक्कत आ रही थी।
करीब 35 मरीजों के आंख का ऑपरेशन भी किया गया। दवा कराने आईं अजोरिया देवी, राधिका, जवाहिर, बंटी, सुमेर प्रसाद आदि का कहना था कि जांच के लिए बिजली की समस्या के कारण थोड़ा इंतजार करना पड़ा। चिकित्साधीक्षक डॉ. अजय पाल ने बताया कि सर्द मौसम के कारण मरीजों में इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें