फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नवागत जिलाधिकारी ने किया पदभार ग्रहण

विज्ञापन
नवागत जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने रबिवार को किया पदभार ग्रहण।संवाद
विज्ञापन
नवागत जिलाधिकारी ने किया पदभार ग्रहण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद के नए जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने रविवार की शाम को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार कार्यालय में पदभार ग्रहण कर लिया। वह यहां के 67वें डीएम बने हैं। प्रभारी जिलाधिकारी/सीडीओ रवींद्र कुमार ने उन्हें चार्ज सौंपा। अखंड प्रताप सिंह 2010 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। पदभार ग्रहण करने से पहले वे गृह विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थे। इसके पूर्व वह राज्य सरकार के अधीन टूरिज्म डेवलपमेंट काॅरपोरेशन, फूड एंड सिविल सप्लाई, नमामि गंगे और ग्रामीण जल संसाधन विभाग में विभिन्न पदों पर शासकीय दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वह कौशांबी के डीएम भी रह चुके हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने जनपद स्तरीय अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें