फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हरियाणा-राजस्थान तक फैला है रुपये लेकर शादी कराने वाले गिरोह

Wed, 29 Jul 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। भलुअनी पुलिस ने जिस हरनौठा गांव की मीना देवी और परसिया तिवारी गांव की गीता देवी काे धोखाधड़ी के मामले में जेल भेजा है, वे दोनों रुपये लेकर शादी कराने वाले गिरोह से जुड़ी बताई जा रही हैं। इनके खिलाफ शादी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं। इनका नेटवर्क हरियाणा और राजस्थान तक फैला हुआ है।
विज्ञापन

आरोप है कि ये महिलाएं आर्थिक रूप से परिवार की लड़कियों की शादी दूर-दराज जगहों पर कराती हैं। इसके बदले दोनों पक्ष से मोटी रकम लेती हैं। कई मामलों में लड़कियां शादी के बाद ससुराल से गहने आदि लेकर भाग जाती हैं। दो साल पहले मीना देवी को सलेमपुर और लार पुलिस एक साथ थाने ले गई थी। हालांकि, तब उसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। मीना को पुलिस हरियाणा भी लेकर गई थी। चर्चा है कि ये महिलाएं हरियाणा और राजस्थान के गांवों के उग्र दराज लड़कों की शादी के लिए मोटी रकम लेती हैं। रुपये लेकर सलेमपुर क्षेत्र के गांवों में आर्थिक रूपसे परिवार की कम उम्र की लड़कियों की शादी उनसे करा देती हैं।
आरोपी मीना और गीता में से किसी एक महिला ने अपनी लड़की की शादी हरियाणा प्रदेश में कहीं कराई है। ये महिलाएं धोखाधड़ी करके जो शादी कराती हैं। यदि दुल्हन को पसंद नहीं आया तो जेवर आदि चुराकर भगाने में भी मदद करती हैं। अगर शादी करने वाला व्यक्ति तलाश करते यहां आता है तो उल्टा उसे ही धमका कर भगा दिया जाता है।
विज्ञापन


कोट-

दो महिलाओं को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उनकी कुंडली खंगाली जा रही है। इनसे मिली जानकारी के आधार पर इनके गिरोह से जुड़ी अन्य महिलाओं पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


राजेश चतुर्वेदी सीओ बरहज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें