कपरवार। विजय दशमी पर्व पर मूर्ति विसर्जन को लेकर शनिवार को प्रशासन उग्रसेन सेतु पर चाक-चौबंद व्यवस्था कराने में जुट गया। प्रशासन ने पुल के दक्षिणी छोर पर लगीं जालियां हटवा दीं। डीएम दिव्या मित्तल के निर्देश के बाद प्रशासन की ओर से शनिवार काे पुल से जाली हटवाई गई। मुख्य चौक से पुल तक प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग आदि कार्य कराए जा रहे थे। पुल से करीब 45 जालियां हटवाई गई हैं। लोगों के अनुसार, पुल से प्रत्येक वर्ष तहसील सहित अन्य क्षेत्रों से दुर्गा मूर्तियों का विसर्जन किया जाता है। संवाद