फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेटे की सलामती लिए धड़क रहा मां का दिल

Sun, 11 May 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। कनकपुरा गांव की रहने वाली लीलावती देवी पत्नी स्व. बृज मंगल सिंह के अरविंद और प्रिंस दो बेटे हैं। बड़ा बेटा घर पर मां की देखरेख करता है। छोटा बेटा प्रिंस कौशिक सीमा पर देश सेवा कर रहा है। फिलहाल, उनका बेटा सेना में जवान के रूप में इन दिनों जम्मू-कश्मीर के संवेदनशील इलाके में ड्यूटी पर तैनात है।
विज्ञापन

इधर, मां लीलावती देवी का दिल हर पल बेटे के सलामती के लिए धड़क रहा है। जहां पूरा गांव प्रिंस के साहस और समर्पण पर गर्व कर रहा है, वहीं मां रोजाना उसकी सलामती की दुआ मांग रही हैं।
टीवी पर खबरें देख उनकी चिंता और बढ़ जाती है। 23 मई को उनके बेटे प्रिंस का तिलक है, मां को उसके आने का बेसब्री से इंतजार था, मगर ऐन वक्त पर मां की उम्मीदों पर पानी फिर गया।
विज्ञापन

भारत-पाक के बीच तनाव में बेटे की छुट्टी रद्द हो गई। मां लीलावती देवी ने कहा, हर बार फोन की घंटी बजती है तो दिल धड़कने लगता है। जब तक बेटे की आवाज नहीं सुन लेती, चैन नहीं पड़ता।
देश की सेवा पर गर्व है, लेकिन मां का दिल तो आखिर मां का होता है। गांव के लोग मां लीलावती देवी के हौसले को सलाम कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उनका बेटा पूरे गांव का गौरव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें