फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किशोरी को बाइक से जाते मां ने देखा पुलिस ने सलेमपुर से तीनों को दबोचा

Mon, 19 May 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को 15 वर्षीय किशोरी को गांव के ही दो लड़के बाइक पर बैठाकर कहीं जा रहे थे। तब तक किशोरी की मां की नजर उनपर पड़ गई। उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस और घरवाले दोनों बाइक का पीछा करने लगे। हालांकि, किशोरी और दोनों लड़के सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिए गए। पुलिस का कहना है कि किशोरी बाहर भागने की फिराक में थी। उसने परिवार वालों के जानकारी के बगैर ही इसकी पहले से योजना बना रखी थीं। दोनों लड़कों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। किशोरी की मां ने अभी तहरीर नहीं दी है।
जानकारी के अनुसार, खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी रविवार को घरवालों के चोरी-चुपके गांव के दो लड़कों के साथ बाइक पर बैठकर कहीं जा रही थी। पुलिस का कहना है कि तब तक किशोरी की मां ने उसे बाइक पर बैठकर जाते देख लिया।
विज्ञापन

किशोरी कहीं दूसरे प्रांत में भागने की फिराक में थी। गांव के दोनों लड़के उसे लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि अभी तक किशोरी की मां ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें