फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मनबढों ने युवक का सिर फोड़ा

Wed, 13 May 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खामपार। क्षेत्र के बड़का गांव में बुधवार को मनबढ़ों ने एक युवक पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक का सिर फट गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के बड़का गांव निवासी आशिक अहमद (28) पुत्र इसरायल अहमद महुअबरी से घर जा रहा था। रास्ते में मनबढ़ों ने रोक कर लाठी डंडा और अन्य हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों की पिटाई से युवक का सिर फट गया है और वह गंभीर रूप से घायल है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध कारवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष भाटपार रानी अभिषेक राय ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज किया गया है आरोपियों का तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें