फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मनबढ़ों ने खेल के मैदान का गेट और पिलर तोड़ा

Wed, 20 Dec 2023 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने प्रशासन से की अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग
विज्ञापन


चनुकी। लार थाना क्षेत्र के तकिया स्थित खेल के मैदान का गेट बुधवार को दिन में लगभग दस बजे मनबढ़ों ने तोड़ दिया। छह से अधिक संख्या में आए मनबढ़ खेल के मैदान पर पहुंचे, और तोड़फोड़ शुरू कर दी। मैदान के चारों तरफ गाड़े गए कंकरीट के करीब 15 पिलर उखाड़ कर फेंक दिए। यही नहीं किनारे बैरिकेडिंग के लिए लगाए गए लोहे के तार भी उठाकर ले गए। जब ग्राम प्रधान को इसकी जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे। प्रधान ने बताया कि आसपास के लोगों से इसके बारे में पूछा, लेकिन किसी ने दबंगों के भय से नाम नहीं बताया। ग्राम प्रधान ने प्रशासन से अराजक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें