सोहनाग मोड़ पर बाइक को घसीटते हुए तकरीबन सौ मीटर ले गई बस
सलेमपुर। सोहनाग मोड़ पर ओवरब्रिज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस ने ऑफिस जा रहे एलआईसी कर्मी की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक बस के नीचे फंस गई और चालक दूसरी तरफ गिर गया। आसपास के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाइक को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस बाइक और बस को कोतवाली लेकर चली आई।
कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव निवासी मानवेंद्र सिंह (30) एलआईसी में बाबू के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार को वह अपनी बाइक से ऑफिस जा रहे थे। हादसे के दौरान बस, बाइक को घसीटते हुए तकरीबन सौ मीटर तक ले गई। कोतवाल उमेश कुमार बाजपेई ने बताया कि बस और बाइक की टक्कर में बाइक चालक घायल हो गया था। उसकी हालत ठीक है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।