फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिहार से आ रहे मोरंग लदे दो ट्रकों को खनन विभाग की टीम ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेहरौना चेकपोस्ट पर कार्रवाई से अन्य चालकों में मचा हड़कम्प
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। खनन विभाग, एसडीएम व एआरटीओ की टीम ने मंगलवार को संयुक्त रूप से मेहरौना चेकपोस्ट पर ओवर लोड ट्रकों पर कार्रवाई की। जिसमें दो ट्रकों को पकड़ लिया गया। यह देख बिहार की तरफ से आ रहे अन्य चालक बाॅर्डर के पास से लौट गए। टीम ने पकड़े गए ट्रकों को लार थाने को सुपुर्द कर दिया। बिहार के नारसरीगंज खादान से ट्रक चालक ओवरलोड मोरंग लेकर गुठनी बाॅर्डर के रास्ते मेहरौना चेकपोस्ट होते हुए लार, भागलपुर, बरहज, सलेमपुर, देवरिया सहित गोरखपुर तक मोरंग की बिक्री करते हैं। इससे प्रदेश सरकार का प्रतिमाह करोड़ों के राजस्व का नुकसान होता है। इसकी जानकारी डीएम अखंड प्रताप को हुई तो उन्होंने संयुक्त रूप से छापा मारकर कार्रवाई के निर्देश दिए। टीम सबसे पहले यूपी बिहार बाॅर्डर स्थित मेहरौना चेकपोस्ट पर पहुंची। इस बीच बिहार की तरफ से आ रहे दो ट्रकों को टीम ने रोक लिया। चेकिंग के दौरान दोनों में ओवरलोड मोरंग लदा पाया गया। टीम ने पूछताछ की तो चालक ने बताया की बिहार से अच्छी कीमत यूपी में मिलती है। प्रतिदिन दो राउंड मोरंग लेकर आते हैं। इस पर टीम ने दोनों को सीज कर थाने को सुपुर्द कर दिया। कार्रवाई के बाद बिहार की तरफ से आने वाले अन्य चालकों में हड़कंप मच गया। उधर कई चालक गुठनी चेकपोस्ट के समीप ट्रक खड़ा कर टीम के हटने के इंतजार में बैठे रहे। जिला खनन अधिकारी एके शर्मा ने बताया कि ओवरलोड मोरंग लदे ट्रकों के आने की सूचना पर संयुक्त रूप से छापा मारा गया है। मेहरौना चेकपोस्ट पर पकड़े गए ओवरलोड दो ट्रकों को सीज किया गया है। यह अभियान लगातार चलता रहेगा।
.....
अधिक भार होने से सड़क हो रही खराब
ओवरलोड वाहनों के लगातार आने से मेहरौना से सुतावर, लार रोड तक रामजानकी मार्ग पूरी तरह से टूट गया है। ऐसे में राहगीरों को आवागमन के दौरान परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

....
उच्चाधिकारियों के दबाव पड़ने पर होती है कार्रवाई
बिहार के तरफ से ओवरलोड मोरंग गिट्टी लेकर ट्रक चालक प्रतिदिन 500 से अधिक गुजरते हैं। वह भी पुलिस के नाक के नीचे से। जिससे राजस्व को प्रतिदिन लाखों का घाटा होता है। बावजूद खनन विभाग की टीम सिर्फ महीने में अधिकारियों का दबाव पड़ने पर ही कार्रवाई कर खाना पूर्ति करती है। एक माह पहले भी टीम ने पांच ट्रकों को सीज किया था। जिसमें पीछा करने के दौरान एक ट्रक पलट गया था।
विज्ञापन

...
दिन में कार्रवाई, रात में गुजरते हैं ओवरलोड ट्रक
संयुक्त रूप से सुबह कार्रवाई होने से ट्रक चालकों में हड़कंप मच जाता है। लेकिन अंधेरा होते ही चालक कार्रवाई से बचने के लिए मेहरौना चेकपोस्ट के रास्ते यूपी में प्रवेश कर जाते हैं। यह क्रम पूरी रात चलता है। उधर, कई चालक सीमावर्ती इलाकों के ढाबों पर अपनी सेटिंग किए हुए हैं। वहीं अपने ट्रक खड़े कर बालू की बिक्री कर देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें