समीक्षा में संतोषजनक प्रगति न मिलने पर जताई नाराजगी
देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी जनगणना कार्यों की समीक्षा में कई अधिकारियों की कार्यप्रणाली में शिथिलता पाई। जिला पंचायत राज अधिकारी, तहसीलदारों, अधिशासी अधिकारियों, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत 12 अधिकारियों को नोटिस जारी करते हुए जनगणना कार्यों में संतोषजनक प्रगति और प्रभावी पर्यवेक्षण नहीं करने पर नाराजगी जताई।
इस मामले में जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व रामशंकर ने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। समीक्षा के दौरान डीएम ने अपर जिला जनगणना अधिकारी के रूप में नामित जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी को अधीनस्थ कर्मियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण करने में कमी पाए जाने पर दोनों अधिकारियों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
जिला जनगणना अधिकारी ने अभी तक जनगणना कार्य प्रारंभ नहीं कर पाने वाले प्रगणकों को तत्काल जनगणना कार्य प्रारंभ करें। किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा लापरवाही न बरतें।