खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी। इसके बाद मौके पर पुलिस बुला कर उसे हवाले कर दिया। हालांकि इस मामले में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी। पुलिस ने प्रेमी को रविवार को शांतिभंग में चालान कर दिया है।
खुखुंदू क्षेत्र के एक गांव की युवती से बरियारपुर क्षेत्र के एक युवक का प्रेम-प्रसंग चलता है। पुलिस का कहना है कि प्रेमी शनिवार रात में प्रेमिका से मिलने उसके गांव आ पहुंचा था।
इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई। जब वह प्रेमिका से मिलने पहुंचा तो ग्रामीणों ने उसे घेर कर पकड़ लिया और पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने रविवार को पकड़े गए युवक का शांति भंग में चालान कार दिया।
थानेदार दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि प्रेमी को ग्रामीणों ने संदिग्ध हालात में पकड़ा था। कोई तहरीर नहीं मिली है। युवक का शांति भंग में चालान कर दिया गया है। संवाद