फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवक को चाकू मारने के आरोपी को भिजवाया जेल

Sat, 03 Jan 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। नगर पंचायत कस्बा अंतर्गत विद्युत उपकेंद्र के समीप बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े नशे में धुत एक युवक ने बाइक सवार युवक के पेट में चाकू मारकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी पर हत्या की कोशिश की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। जबकि घायल का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरिया-कसया मार्ग पर विद्युत उपकेंद्र के समीप देसी शराब की दुकान के पास बृहस्पतिवार की सुबह 8:39 बजे के करीब बाइक से कहीं जा रहे नगर पंचायत के वार्ड 12 दूबे टोला निवासी संतोष यादव (40) के पेट में नशे में धुत एक युवक ने चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपी को आसपास के लोगों ने मौके पर पकड़ लिया।
उसकी पहचान बलपुर गांव निवासी अमरजीत गुप्ता के रूप में हुई। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें