फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरणोपरांत वीरता सम्मान के चेक की बीती ‘तेरहवीं’

Fri, 08 Jul 2016 10:52 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
गौरव भारती को मरणोपरांत जीवन रक्षक वीरता पुरस्कार और चेक माता-पिता को जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्वत ने प्रदान किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। भारत सरकार ने बहादुर बेटे गौरव कुमार भारती को मरणोपरांत उत्तम जीवन रक्षक वीरता सम्मान से नवाजा लेकिन जिला प्रशासन बहादुरी का सम्मान करने में चूक गया। सम्मान राशि का चेक स्थानीय प्रशासन के पास आया। लेकिन बहादुर बेटे के पिता को तब मिला जब चेक की भी तेरहवीं बीत गई।
विज्ञापन



जब पता चला कि चेक की वैधता तारीख 13 दिन पूर्व बीत गई है तब जिला इसे दोबारा वैध कराने के लिए भारत सरकार को भेजा जाएगा। जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने शुक्रवार को कार्यालय में राष्ट्रपति की ओर से जारी वीरता का पदक गौरव के पिता शंभूनाथ भारती को प्रदान किया।

इसके साथ ही 60 हजार रुपये का चेक भी दिया। चेक देने के बाद पता चला कि इसे जारी हुए तीन माह से अधिक समय बीत चुका है। यह चेक 28 मार्च को जारी हुआ और भारत सरकार की ओर से 31 मई को डीएम देवरिया को भेजा गया। चार जून को चेक डीएम  कार्यालय पहुंचा। एक माह तक डीएम कार्यालय के फाइलों में  दबा रहा।
विज्ञापन


27 जून से पहले चेक के बैंक में पहुंच जाने पर भुगतान संभव था। लेकिन तीन माह से अधिक समय बीत जाने के कारण चेक का भुगतान नहीं हो सकता। डीएम ने चेक को रिवैलीडेट के लिए वापस भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें