सलेमपुर। सांसद रमाशंकर राजभर ने बृहस्पतिवार को संसद में 17 अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने का मुद्दा उठाया। संसद में बोलते हुए कहा कि मल्लाह, तुरहा, राजभर, गुड़िया, कहार आदि सत्रह अति पिछड़ी जातियों को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट ने 19 के लोकसभा चुनाव के पहले विज्ञापन दिया था, जिसमें सरकार ने 17 अति पिछड़ी जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने का आदेश जारी करने की बात कही गई थी। सांसद ने कहा कि पूर्वांचल में बसने वाली यह 17 जातियां दाने-दाने की मोहताज हैं इस तरह के फर्जी विज्ञापन पर करवाई हो। संवाद