फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जांच में चिकित्सक के अनुपस्थित रहने की हुई पुष्टि, वेतन रोका गया

Wed, 18 Nov 2026 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मदनपुर। रुद्रपुर के सीएचसी अधीक्षक डॉ. बृजवासी सिंह ने पीएचसी मदनपुर का मंगलवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां के चिकित्सक पांच दिन से बिना सूचना के गैरहाजिर थे।
विज्ञापन

तीन अन्य स्वास्थ्य कर्मी भी अनुपस्थित मिले। अधीक्षक ने उनके अनुपस्थित दिनों का वेतन रोकने की संस्तुति की है। उन्होंने अस्पताल कर्मियों को व्यवस्था में सुधार लाने की चेतावनी दी।
सोमवार को अमर उजाला में न्यू पीएचसी पर नहीं मिले डॉक्टर शीर्षक से खबर छपी थी। इसी खबर के आधार पर सीएचसी अधीक्षक बीवी सिंह ने मंगलवार की सुबह निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान डॉ. अब्बास हुसैन अनुपस्थित पाए गए। बताया गया कि वे 13 नवंबर से बिना किसी अवकाश के अनुपस्थित चल रहे हैं। फार्मासिस्ट गजेंद्र त्रिपाठी सुबह 11 बजे अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

उनके पिछले तीन दिन के हाजिरी हस्ताक्षर नहीं बने थे। पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वे अस्पताल आए थे पर हाजिरी नहीं बना पाए। अस्पतालकर्मी रविंद्र चौरसिया, विनोद जायसवाल और शिखा सिंह भी अनुपस्थित थीं।
अधीक्षक बीवी सिंह ने अनुपस्थित चार कर्मियों को गैरहाजिर दिनों का वेतन बाधित करने की संस्तुति की। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर दोबारा जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें