फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पेड़ काटने पर मारपीट घायल को थाने में बैठाया

Thu, 01 Jan 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। क्षेत्र के ग्राम पिपरहीं में पेड़ काटने को लेकर दो दिन पहले हुई मारपीट में एक पक्ष से चार व दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गए थे। आरोप है कि पीड़ित जब पुलिस ने शिकायत करने थाने पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे ही थाने में बैठा लिया। पीड़ित जयराम सिंह पुत्र बल्ली सिंह ने बताया कि उनका पट्टीदार से विवाद चल रहा है। दो दिन पहले पड़ोसी हमारे हिस्से का पेड़ कटवा रहे थे। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची गौरी बाजार पुलिस ने पेड़ काटना रुकवा दिया। पुलिस के जाने के बाद पट्टीदार फिर पेड़ काटने लगे। मना करने पर मेरे बेटे नागेंद्र सिंह, पत्नी दौलाती देवी और पुत्री डिंपल व गुंजन को मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष से भी दो लोगों को चोट आई। आरोप है कि इलाज कराने के बाद बृहस्पतिवार को पीड़ित जब थाने गया तो उसे और उसकी पुत्री सहित चार लोगों को पुलिस ने थाने पर बैठा लिया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर हरीराम यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें