फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शहर के ओपन जिम की सेहत खराब, दो साल में बिखर गए पुर्जे

विज्ञापन
न्यू कालोनी ​स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी फिटनेस पार्क का टूडे हुए उपकरण।संवाद
विज्ञापन
करीब नौ लाख की लागत से श्यामा प्रसाद मुखर्जी फिटनेस पार्क में लगा है ओपन जिम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर के न्यू काॅलोनी मुहल्ले के डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी फिटनेस पार्क में लगे ओपन जिम की सेहत खराब हो गई है। किसी मशीन का पैडल टूट गया है तो किसी का हैंडल। मशीनों से आवाज आ रही है। रविवार शाम 5.30 बजे पार्क में बच्चों के साथ काफी संख्या में बड़े, बुजुर्ग जुटे थे। बच्चे फिटनेस मशीनों पर उछल-कूद कर रहे थे तो कई अभिभावक उन्हें रोक रहे थे। उनका कहना था ज्यादातर मशीनें खराब हैं। रस्सी से बांधा गया है। व्यायाम करते समय कब कौन सा पार्ट अलग हो जाए कहा नहीं जा सकता।
डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी फिटनेस पार्क में दो साल पहले करीब नौ लाख की लागत से ओपन जिम की स्थापना की गई। यहां न्यू काॅलोनी, मालवीय रोड, नई बाजार, गरूलपार समेत कई मुहल्लों के लोग सुबह-शाम बच्चों सहित व्यायाम व मनोरंजन के लिए आते हैं। न्यू काॅलोनी के रामसकल तिवारी ने बताया कि कार्डियो और कमर के एक्सरसाइज के लिए लगी मशीन से बड़े लोगों को आराम मिलता था। यह मशीनें एक-एक कर टूटती जा रही हैं। नगर पालिका इन मशीनों की मरम्मत नहीं करा रही है। कुछ मशीनों के टूटे पार्ट्स को रस्सी से बांधकर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

-
लोग बोले:
जबसे फिटनेस पार्क बना है बच्चों को मनोरंजन के लिए यहां लेकर आता हूं। ओपन जिम की मशीनें ठीक थीं तब मैं खुद भी व्यायाम कर लेता था। अब तो बच्चों को भी उसपर चढने से रोकना पड़ता है। डर लगता है कि कब कौन सा पार्ट अलग हो जाए। - नागेंद्र बरनवाल, मालवीय रोड

पैडल टूटने के कारण कार्डियो नहीं हो पा रहा है। कुछ मशीनों के हैंडल भी निकल गए हैं। इनके सहारे व्यायाम से डर लगने लगा है। नगर पालिका को चाहिए कि जल्द मशीनों की मरम्मत कराए। - शशांक शेखर सिंह, न्यू काॅलोनी
विज्ञापन

-
वर्जन:
डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी फिटनेस पार्क में ओपन जिम की जो भी मशीनें खराब हुई हैं। उनकी मरम्मत जल्द ही पालिका निधि से कराई जाएगी। - रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद देवरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें