फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: झोपड़ी में लगी आग में घर का मुखिया झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के ग्राम बड़का गांव दुबे में सोमवार की रात अज्ञात कारणों से चंदन प्रसाद की झोपड़ी में आग लग गई। आग बुझाने के दौरान चंदन झुलस गया। उसे पीएचसी में भर्ती कराया गया। आसपास के लोगों ने पंपिंग सेट चला कर आग बुझाई। इसमें हजारों का सामान जलकर राख हो गया।
चंदन प्रसाद के घर के लोग रात्रि में सोए थे। घर के बगल में उनकी एक झोपड़ी थी। जिसमें काफी सामान रखा गया था। झोपड़ी में अचानक आग लग गई। झोपड़ी जलती देख लोगों की नींद खुली। आग की लपट और चिंगारी जंगले के रास्ते घर में घुस गई और घर के अंदर का सामान भी जलने लगा। आग में बिछावन, कपड़ा, चारपाई, चौकी अनाज सहित हजारों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मंगलवार की सुबह हल्का लेखपाल ने पहुंचकर रिपोर्ट तहसील को सौंप दी। तहसीलदार चंद्रशेखर वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट मिल गई है। पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें