फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रिकाउंटिंग में दो मत से हारीं कालावन गांव की प्रधान

Wed, 09 Apr 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। एक मत से ग्राम प्रधान की चुनाव जीती प्रधान दोबारा हुई गिनती में दो मत से चुनाव हार गई। देर रात तक गणना होने के चलते जीते हुए प्रत्याशी को प्रमाण पत्र नहीं दिया जा सका। 11 अप्रैल को सदर एसडीएम श्रुति शर्मा जीते प्रत्याशी को प्रमाण पत्र देंगी। गौरी बाजार ब्लॉक के काला वन गांव में पंचायत चुनाव के दौरान वर्ष 2021 में कुल 3262 मत पड़े थे। इसमें आशा देवी, पूजा देवी, आशा देवी, उर्मिला देवी व ज्ञाती देवी चुनाव मैदान में थीं। मतगणना के दौरान पूजा देवी को 965 मिले थे। जबकि आशा देवी को 964, उर्मिला देवी को 481, आशा देवी को 35, ज्ञाती देवी को 611 मत मिले थे। जिसमें पूजा को एक मत से विजयी घोषित कर दिया गया था। उसके बाद आशा देवी ने रिकाउंटिंग के लिए हाईकोर्ट में रिट दाखिल की। इसके क्रम में मंगलवार को सदर एसडीएम श्रुति शर्मा, तहसीलदार कृष्णा कुमार, खंड विकास अधिकारी गौरीबाजार के देखरेख में फिर गणना की गई। इसमें आशा देवी को 967, पूजा देवी को 965, उर्मिला देवी को 481, आशा देवी को 35, ज्ञाती देवी को 611 मत मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें