फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: टिकट के लिए लाइन में खड़े युवक का सिर फोड़ा

Sun, 15 Jun 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। लार रोड रेलवे स्टेशन पर टिकट दलालों का हौसला बुलंद है। यहां मारपीट आम बात हो गई है। मईल थाना क्षेत्र के करजहा गांव निवासी मन्नू यादव टिकट निकालने के लिए लार रोड रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की शाम को गए थे। फार्म भरकर टिकट खिड़की के सामने रखकर वह रात भर निगरानी करते रहे।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह टिकट काउंटर खुलने से पहले पहुंचे दलालों ने उनका फार्म फेंक दिया। इसे लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान दलालों ने मारपीट करते हुए उनके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया। घटना की सूचना उन्होंने डायल 112 व जीआरपी भटनी को दी।
सहायक स्टेशन अधीक्षक किशोर कुनाल ने बताया कि दो लोग लाइन में आगे और पीछे के लिए विवाद किए थे। स्टेशन के बाहर का मामला था, इसलिए उसकी बहुत जानकारी नहीं ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें