पड़री बाजार। क्षेत्र के बैदवली गांव में सात दिवसीय श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ की शुरुआत शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। कलश यात्रा मे हाथी घोड़े एवं पीला वस्त्र धारण किए पुरूष एवं महिलाओं का समूह शामिल हुआ। यज्ञ के लिए कलश यात्रा यज्ञ स्थल से हाथी घोड़े गाजे बाजे के साथ निकली जो मगराइच, रजवल, बरसात, साहोपार, नकहनी होते हुए भटनी स्थित छोटी गंडक नदी के तट पर जलपा माई मंदिर के पास पहुंची। वहां आचार्यो ने वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ कलशों मे जल भरवाया। फिर जयकारे के साथ कलश यज्ञ स्थल पर पहुंचा। कलश यात्रा मे हाथी घोड़े गाजे बाजे एवं पीला वस्त्र धारण किए श्रद्धालु आस्था के केंद्र रहे। इस दौरान रामप्यारे यादव , सुरेंद्र चौरसिया , कृष्ण मोहन सिह , शिवचंद प्रसाद, भूपेंद्र सिंह , धनंजय सिंह , ज्ञानेंद्र सिंह , रूदल सिंह , धर्मेंद्र सिंह, अभय सिंह, कपिलदेव सिंह, दिवाकर सिंह आदि मौजूद रहे।