फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिला के गले से उड़ाया चेन

Fri, 20 Feb 2026 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगरपालिका-थाना मार्ग पर बृहस्पतिवार को ई-रिक्शा से बाजार जा रही मईल थाना क्षेत्र के बगहा निवासी प्रमिला तिवारी पत्नी स्व. रामआशीष के गले से महिला उचक्कों ने सोने की चेन उड़ा दी। मईल थाना क्षेत्र के बगहा की रहने वाली प्रमिला तिवारी अपने बेटे अवनीश तिवारी के साथ बरहज में किराये के मकान में रहती हैं। उनका बेटा कसिली में सरकारी विद्यालय में अध्यापक हैं। पुलिस को दिए तहरीर में प्रमिला ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर में वह बस स्टेशन से ई-रिक्शा से थाना मार्ग पर आजाद नगर उत्तरी नाका मस्जिद की ओर जा रही थीं। जहां ई-रिक्शा से नीचे उतरने पर गले से एक भर का सोने की चेन गले से गायब थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि वह ई-रिक्शा से ज्यों कुछ दूरी पर गई थीं। इसी बीच एक छोटे बच्चे के साथ दो अन्य महिलाएं हॉस्पिटल पर जाने की बात कहकर ई-रिक्शा में बैठ गई थीं। बगल में बैठी महिलाएं बार-बार अपना हाथ उनके गले तक ले जा रही थीं। पुलिस दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। पूर्व में भी ई-रिक्शा में बैठी महिलाओं के साथ घटना होना बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष विशाल उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें