देसही देवरिया। सरकार देश के महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का कार्य करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश को विकसित बनाने के लिए निरंतर आगे बढ़ रही है। समन्वय संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
उक्त बातें कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने रविवार को पड़ियापार में आयोजित स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती समारोह को बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन के दौरान कही। क्षेत्र के पड़ियापार गांव स्थित राजकीय महाविद्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया।
कहा कि देश के अनगिनत महापुरुषों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजाद कराया। उनका सपना था कि देश दास्तां से आजाद होगा तभी फिर से सोने की चिड़िया बनेगा लेकिन, सत्ता का दुरुपयोग करने वाली कांग्रेस ने देश को और अधिक दुर्व्यवस्थाओं की तरफ धकेल दिया। जनता ने भाजपा की सरकार बनाई तो श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी जैसे महापुरुषों के संकल्प को पूरा करके भाजपा सरकार ने देश को नई ताकत दी।