फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मनरेगा को समाप्त करने की साजिश रच रही सरकार

Mon, 19 Jan 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। भाजपा सरकार मनरेगा को समाप्त करने की साचिश रच रही है। विरोध को देखते हुए सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर प्रभु श्री राम के नाम पर रख दिया है। जिससे धर्म के नाम पर विरोध के आवाज को दबाया जा सके।
विज्ञापन

यह बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल रोशन ने तरकुलवा विकासखंड के कमधेनवा गांव में आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम गोष्ठी में कहीं। ग्राम प्रधान पति इंजीनियर जयप्रकाश पाल ने गोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि विजय शेखर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार संविधान के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस नेता हरिहर त्रिपाठी ने केंद्र सरकार पर किसानों की जमीन गिरवी रख किसान सम्मान निधि देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सम्मान निधि के लिए किसानों से खतौनी ली जा रही है। सरकार गिरवी रखकर 6000 रुपये सालाना सम्मान निधि दे रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें