फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जरूरतमंदों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही सरकार

Thu, 18 Jun 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। विशुनपुरा गांव में बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन की ओर से चौपाल का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, गरीबों और जरूरतमंदों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण कराएं। चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। इसके बाद 10 पात्र कृषक दुर्घटना लाभार्थियों को डमी चेक दिए गए। 47 लोगों को वरासत दर्ज होने के बाद खतौनी का वितरण किया गया।
तहसीलदार अलका सिंह ने राजस्व विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि चौपालों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें