फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल छात्रा की दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट में घायल छात्रा की दौरान मौत
विज्ञापन

देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के बंजरिया बाजार में बीस दिन पहले हुई मारपीट में घायल किशोरी की रविवार की सुबह एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव केे कब्जे में ले लिया।
बंजरिया बाजार निवासी संजय प्रसाद की बेटी पूजा (15 वर्ष) कक्षा आठ में पढ़ती थी। गांव में करीब 20 दिन पहले रास्ते के विवाद में पड़ोसी से मारपीट हो गई थी, जिसमें पूजा गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजनों ने उसका नजदीक के एक चिकित्सक से इलाज कराया। शनिवार को छात्रा की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह करीब चार बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पूजा की मौत के बाद मां सुनैना देवी, बहन सुधा और पायल तथा भाई पीयूष बिलख रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें