फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवती ने फंदे से लटककर दी जान

Wed, 25 Oct 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव में रहस्यमय परिस्थिति में एक युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। गौरीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भटौली बुजुर्ग देवी टोला निवासी मंजू (22) पुत्री रमेश चंद्र निषाद मंगलवार की रात भोजन करने के बाद घर के बगल में बने कटरेन में सोने चली गई। परिजन जब उसे देखने गए तो अंदर का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। लोहे के पाइप से शव लटका था। बताया जाता है कि कमरे में लोहे के पाइप में दुपट्टे से फंदा लगाकर उसने अपनी जान दे दी। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवती का विवाह 29 नवंबर को होना था। घर में उसके विवाह की तैयारी चल रही थी। इसी बीच उसकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है। थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें