फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मदनपुर में सेमरा पुल से मूर्ति विसर्जन के दौरान एक डूबा

Wed, 25 Oct 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। मदनपुर कस्बा स्थित सेमरा पुल से बुधवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान एक युवक राप्ती नदी में डूब गया। जानकारी होने पर पुल पर मौजूद लोगों में खलबली मच गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कहीं पता नहीं लग सका। बुधवार को सेमरा पुल से दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा रहा था। इसी बीच प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुल से राप्ती नदी में केवटलिया गांव निवासी बलराम यादव (22) पुत्र रामगोविंद यादव गिर गया। मूर्ति के साथ उसे नदी में गिरते देख, लोग शोर मचाने लगे। मौके पर मदनपुर पुलिस जब तक कुछ कर पाती, वह गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूब गया। बलराम का नदी में कहीं पता नहीं लगने पर परिवार वाले किसी अनहोनी को लेकर सशंकित थे। जबकि पत्नी का रो-रो का बुरा हाल था। थानाध्यक्ष मदनपुर नवीन चौधरी ने बताया कि एक व्यक्ति के डूबने की सूचना मिलते ही नदी में रेस्क्यू शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें