फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरयू घाट पर फैली गंदगी को कराया साफ, चमके घाट

Thu, 06 Nov 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज सरयू घाट पर पालिका प्रशासन की ओर से कराया गया साफ-सफाई   संवाद - फोटो : katra news
विज्ञापन
बरहज। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के दिन सरयू घाट पर भीड़ उमड़ी थी। श्रद्धालुओं के द्वारा छोड़े गए सामान की वजह से घाट पर चारों ओर गंदगी का अंबार लग गया था। बृहस्पतिवार की सुबह पालिका प्रशासन ने साफ-सफाई कराई। इससे घाट एक बार फिर चमकने लगे हैं।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल और ईओ निरुपमा प्रताप के निर्देश पर कर्मचारियों ने पूरे दिन घाटों की साफ-सफाई की। स्नान पर्व के दिन थाना घाट के अलावा तुलसी, परशुराम, महिला, बरहना सहित 12 घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी थी। जहां सभी ने श्रद्धा की डुबकी लगाते हुए दान-पुण्य किया था। भीड़ जुटने के कारण नदी घाट से लेकर थाना तक गंदगी फैली हुई थी। पालिकाध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने बताया कि नदी घाट की साफ-सफाई करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें