फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिना ओवरब्रिज बनाए ही चालू हो गया फोरलेन... अटक रही रफ्तार, हो रहे हादसे

Sat, 06 Dec 2025 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर-देवरिया-सलेमपुर हाईवे से होकर बलिया तक चलते हैं वाहन
विज्ञापन

देवरिया और चौरीचौरा में रेलवे लाइन पर बने बने हैं ओवरब्रिज

देवरिया। गोरखपुर से देवरिया होते हुए सलेमपुर के रास्ते बलिया तक जाने वाली फोरलेन सड़क पर चौड़ीकरण के दौरान देवरिया में टू लेन ओवरब्रिज के बगल में नया ओवरब्रिज ही नहीं बनाया। इसी तरह चौरीचौरा में केवल एक ही लेन में पुल बनाया गया। इस वजह से आए दिन इस सड़क पर जाम लगता है। कोहरे में हादसे भी हो रहे हैं। साल भर पहले इस सड़क को नेशनल हाईवे घोषित कर दिया गया लेकिन हालत में बहुत अधिक अंतर नहीं आया।
गोरखपुर-देवरिया-सलेमपुर मार्ग बलिया और बिहार से जुड़ा होने के चलते पहले से ही व्यस्त है। चार साल पहले इसको फोरलेन बनाने का काम शुरू होने पर बेहतर आवागमन की उम्मीद जगी। सड़क का निर्माण पूरा होने पर राहत मिली भी लेकिन देवरिया और चौरीचौरा में पुल के अभाव में यह सफर बेहद कठिन हो गया।
विज्ञापन

गोरखपुर की तरफ से चलने पर पहली बाधा चौरीचौरा में ही मिलती है। यहां रेलवे क्रॉसिंग पर पर ओवरब्रिज बनने में कई साल लग गए। यह ओवरब्रिज एक ही लेन में है, जबकि दूसरे लेन की जगह खाली है। ऐसे में एक ही लेन वाले ओवरब्रिज पर दोनों लेन के वाहनों का आवागमन होता है। इसलिए तेज रफ्तार से आए वाहनों को यहां रुकना पड़ता है।
अक्सर यहां इसी वजह से हादसे हो जाते हैं। चौरीचौरा वाली स्थिति ही देवरिया शहर के चकिया ढाला ओवरब्रिज पर है। देवरिया की तरफ से तेज से आए वाहन ओवरब्रिज के पास आकर रुक जाते हैं। वजह यह कि सामने वाले ओवरब्रिज पर से वाहन उतर रहे होते हैं। एक ही लेन में दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही के चलते अक्सर ही हादसे होते हैं।
-
हर दिन लगता है जाम
देवरिया की तरफ से गोरखपुर जाने वाले वाहनों को चकिया ढाला ओवरब्रिज पर रुकना ही पड़ता है। क्योंकि ओवरब्रिज के अगल-बगल से भी गाड़ियां घुसती रहती हैं। पुलिस ने हादसे रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई है, फिर भी वाहनों की आवाजाही के चलते लोग टकरा ही जाते हैं। यही हाल देवरिया से गोरखपुर जाते वक्त चौरीचौरा ओवरब्रिज से पहले होता है। क्योंकि एक लेन के सामने अचानक ही सड़क बंद मिलती है।
-
जगह-जगह टूट गई है सड़क, हो रहे हादसे
इस हाईवे पर हादसे रोकने के लिए कुछ दिन पहले डीएम दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में जिम्मेदार विभागों के अफसरों के बीच बैठक हुई थी। इसके बाद यातायात पुलिस व एनएच के अफसरों की संयुक्त टीम ने जिले के बार्डर खरोह से लेकर अंतिम छोर सलेमपुर तक इस हाईवे का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में 56 ऐसे स्पॉट ऐसे चिन्हित किए गए, जहां अवैध कट या बेवजह का कट दिए जाने की वजह से हादसे हो रहे हैं। इसमें कई जगह पेट्रोल पंप के सामने खुली सड़क भी हादसे की वजह बन रही है। प्रथम चरण में इन 56 में से 16 स्थानों को तत्काल बंद करने की जरूरत बताई गई।
विज्ञापन


कोट
पिछले साल ही इस सड़क को प्रांतीय राजमार्ग से राष्ट्रीय राजमार्ग में परिवर्तित किया गया है। इस पर चौरीचौरा और देवरिया में रेलवे लाइन पर एक-एक ओवरब्रिज जरूरी है। क्योंकि फोरलेन बनने के बाद टू लेन के ओवरब्रिज की वजह से वहां आवागमन बाधित होता है। ऐसे प्वाइंट पर खतरे भी संभावना रहती है। जल्द ही इसके लिए एजेंसी चिन्हित की जाएगी, जिससे दोनों जगह ओवरब्रिज के लिए डीपीआर बनवाया जाएगा।

ध्रुव अग्रवाल, अधिशासी अभियंता, एनएच गोरखपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें