देवरिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने नवरात्र और दशहरा पर्व को देखते हुए विशेष अभियान चलाकर दो दिन में आठ नमूने लिए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिया गया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र के नेतृत्व में टीम ने 18 सितम्बर को बरखा चौराहा, सलेमपुर स्थित दीपू गुप्ता के प्रतिष्ठान से साबूदाना एवं छुहाड़ा का नमूना लिया। वहीं 19 सितम्बर को सीसी रोड हनुमान मंदिर स्थित अनिल बरनवाल के प्रतिष्ठान से सिंघाड़ा आटा एवं कुट्टू का आटा, उमा नगर देवरिया स्थित सत्येंद्र जायसवाल के प्रतिष्ठान से किसमिश, सीसी रोड हनुमान मंदिर स्थित राजकुमार बरनवाल के प्रतिष्ठान से कुट्टू का आटा, अकटही बाजार भाटपार रानी स्थित पर्व मार्ट से मूंगफली तथा सोनू बरनवाल के प्रतिष्ठान से साबूदाना का नमूना संग्रहित किया गया। इन नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिया गया। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेम चन्द्र, घनश्याम वर्मा, राम यादव, राजू पाल, नेहा त्रिपाठी आदि शामिल रहे।