मिठाइयों व दुग्ध उत्पादों के नमूने संग्रहित, 386 किलो खाद्य पदार्थ नष्ट
देवरिया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र के नेतृत्व में दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व को देखते हुए सोमवार को विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सोमवार को जनपद के विभिन्न प्रतिष्ठानों से 27 नमूने संग्रहित किए गए।
पुरवां चौराहा स्थित मिठाई निर्माण इकाई का निरीक्षण करते हुए टीम ने प्रतिष्ठान में पाई गई कमियों के संबंध में सुधार करने की चेतवानदी दी। निरीक्षण के दौरान देशी घी, खोआ एवं छेना मिठाई के एक-एक नमूने लिए गए। मिलावट की आशंका के आधार पर 14 किलोग्राम देशी घी को जब्त कर लिया। वहीं देवरिया सिविल लाइंस रोड स्थित मिष्ठान विक्रय प्रतिष्ठान से पनीर का एक नमूना लिया गया।
साथ ही, गंदगी में रखे 386 किलो खाद्य पदार्थ को नष्ट करा दिया। नमूना संग्रह की कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारियों घनश्याम वर्मा, राम यादव तथा राजू पाल की टीम ने किया। संवाद