फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मालवीय रोड से राघवनगर तक थमी रही वाहनों की रफ्तार

Fri, 28 Aug 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
जाम में फसी गाड़ी पर सवार हुआ बंदर
विज्ञापन
देवरिया। रक्षाबंधन पर्व से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को शहर के प्रमुख बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ का असर यातायात व्यवस्था पर भी दिखाई दिया।
विज्ञापन

मेन रोड पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। सड़क पर पैदल खरीदारों, दोपहिया वाहनों, ई-रिक्शा और कारों की बढ़ती संख्या से कई जगह यातायात धीमा हो गया। रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में राखी, मिठाई और अन्य सामान की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।हनुमान मंदिर, राघवनगर, रामलीला मैदान रोड, मालवीय रोड और सीसी रोड सहित कई बाजारों में राखी की दुकानें सड़क किनारे सजी हैं और ग्राहकों की भीड़ बढ़ी है।
सड़क पर एक साथ कार, ई-रिक्शा, बाइक और पैदल लोगों की भारी भीड़ नजर आई। दुकानों के सामने खरीदारों की मौजूदगी और सड़क पर खड़े वाहनों के कारण आवागमन के लिए जगह कम पड़ता दिखाई दिया।
विज्ञापन

शहर के इन प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।बाजार क्षेत्र में कुछ मिनट का रास्ता तय करने में भी अधिक समय लगने से लोगों की परेशानी बढ़ी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों रामभजन, विजय वर्मा, अरविंद सिंह, प्रियंका देवी का कहना है कि त्योहार के दिनों में बाजारों में भीड़ स्वाभाविक रूप से बढ़ जाती है, ऐसे में यातायात पुलिस को प्रमुख बाजारों में अतिरिक्त व्यवस्था करनी चाहिए। सड़क किनारे अनियंत्रित पार्किंग और दुकानों के सामने वाहनों की भीड़ को नियंत्रित करने से यातायात व्यवस्था में सुधार हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें