फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवाओं के लिए रचनात्मकता का केंद्र बनेगा उत्सव

Thu, 18 May 2023 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
युवा उत्सव इंडिया 2047 की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित
विज्ञापन

जिला युवा उत्सव का आयोजन 25 मई को, प्रतिभागी 20 मई की शाम पांच बजे तक कर सकते हैं पंजीकरण
युवाओं को सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए जनपद के 15 विभागों द्वारा स्टॉल लगाने का मुख्य विकास अधिकारी ने दिया निर्देश
देवरिया। युवा उत्सव इंडिया 2047 युवाओं की रचनात्मकता का केंद्र बनेगा। जिले के समस्त इंटर कॉलेजों-प्रशिक्षण संस्थानों एवं महाविद्यालयों के प्राचार्य अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। युवा उत्सव के माध्यम से युवाओं की रचनात्मक ऊर्जा को मंच मिलेगा, साथ ही उन्हें अमृत काल के दौरान अपनी भूमिका के प्रति सचेत भी करेगा। यह सार्वजनिक मंच पर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का यह सुनहरा अवसर है।
ये बातें डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में युवा उत्सव इंडिया 2047 की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक में कहीं। उन्होंने बताया कि नेहरू युवा केंद्र इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है। इसमें बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर अपने लिए एक नई राह प्रशस्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

ये प्रतियोगिताएं होंगी
जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी ने बताया कि जिला युवा उत्सव के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता, कविता प्रतियोगिता, मोबाइल फोटोग्राफी, भाषण प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आजादी के अमृत काल में आयोजित इस कार्यक्रम की थीम 15 अगस्त 2022 को प्रधानमंत्री जी द्वारा दिए गए पंचप्रण के सिद्धांत पर केंद्रित होगी। जबकि मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता लैंडस्केप, नेचर पर केंद्रित होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत पारंपरिक लोक सांस्कृतिक विधा को शामिल किया जाएगा। जिला युवा उत्सव में 15 से 29 आयु समूह के छात्र-छात्राएं या गैर छात्र युवा 20 मई की शाम बजे तक ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। जिला स्तर पर चयनित विजेता युवाओं को राज्य स्तरीय युवा उत्सव, राज्य स्तर के विजेता युवाओं को राष्ट्रीय युवा उत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन

दो दिन पहले करें कार्यस्थल का निरीक्षण : सीडीओ
मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि वे नेहरू युवा केन्द्र से समन्वय स्थापित करें। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम स्थल संत विनोबा पीजी कालेज के परिसर में कौशल विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, श्रम विभाग, पर्यटन विभाग, जिला क्रीड़ा विभाग, सेवायोजन विभाग, खादी ग्रामोद्योग, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा फर्स्ट एड, गौरया संरक्षण आदि से संबंधित 15 स्टॉल लगाए जाएंगे। युवाओं को जागरूक करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ ने कहा कि स्टॉल लगाने से दो दिन पूर्व कार्यकम स्थल का निरीक्षण अवश्य कर लें। बैठक में नोडल संस्था के प्राचार्य डॉ अर्जुन कुमार मिश्र, श्रम विभाग से शशि सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी नीतीश कुमार, कृषि विभाग से अंबरीश सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें