फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने थाली बजाकर निकाला जुलूस

Mon, 24 Apr 2017 10:52 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
बंद गौरीबाजार चीनी मिल चालू कराने और बकाया भुगतान को लेकर प्रदर्शन करते किसान और श्रमिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गौरीबाजार। बंद पड़ी गौरीबाजार चीनी मिल चालू कराने और बकाया भुगतान सहित 12 मांगों की लेकर रेलवे परिसर में चल रहे किसानों और मिलकर्मियों का क्रमिक अनशन सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन


इस दौरान प्रशासनिक उपेक्षा के विरोध में किसानों, मिलकर्मियों तथा महिलाओं ने गौरी बाजार के मुख्य मार्गों पर थाली बजाते हुए जुलूस निकाला और उप नगर के मुख्य चौराहे पर सांकेतिक चक्का जाम किया। सोमवार को श्रमिक नेता रमाशंकर सिंह, चंडी लाल जायसवाल, कपिल देव यादव, कन्हैया यादव, मुकुल सिंह आदि धरने पर बैठे। इस दौरान हुई सभा को संबोधित करते वक्ताओं ने कहा कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

वक्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अफसर मांगों की अनदेखी कर रहे हैं। इसके बाद किसानों, मिलकर्मियों और महिलाओं ने गौरीबाजार के मुख्य मार्गों पर थाली बजाते हुए जुलूस निकाला और प्रशासन के विरोध में नारेबाजी। जुलूस रेलवे स्टेशन से चलकर थाना रोड, सब्जी मंडी होते हुए रामपुर चौराहे पहुंचा। ­यहां सांकेतिक चक्का जाम किया गया। सभा को जिउत यादव, मुकुल सिंह, राजबहादुर यादव, ऋषिकेश यादव, रामकृष्ण सिंह, पहलवान सिंह, गया शंकर यादव आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें